*👉🏻 शहरी और देहाती पुलिस हुई एक्टिव* *👉🏻 सीआईए शहरी ने पकड़े तीन लुटेरे और सीआईए देहाती ने असले सहित पकड़े 6 आरोपी*


जालंधर,14 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-शहरी और देहाती पुलिस के एक्टिव होते ही चोरों,लुटेरों की शामत आ गई है। सीआईए शहरी की टीम ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के चार मोटरसाइकिल व एक लाख 35 हज़ार रुपये की नकदी सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए के प्रभारी अजय सिंह की अगुवाई में एएसआई रंजीत पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित फोकल प्वाइंट मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका और जांच दौरान पता
चला कि तीनों चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पार्टी ने चोरी किए गए चार मोटरसाइकल और एक लाख 35 हज़ार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ खन्ना पुत्र भजन प्रकाश निवासी होशियारपुर हाल निवासी रामबाग आगरा यूपी, विशाल पुत्र रविंदर कुमार निवासी तोपखाना बाजार जालंधर कैंट और अमनदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी नई आबादी मोहल्ला नीलकंठ जिला होशियारपुर बताई है। जांच दौरान पता चला है कि आरोपियों पर होशियारपुर व अन्य शहरों में लूटपाट, चोरी के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है
इसी प्रकार सीआईए देहाती कि पुलिस ने 10 पिस्तौल, 76 जिंदा कारतूस व 260 ग्राम हेरोइन सहित छह व्यक्तियों को काबू कर एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी व मोटरसाइकिल जब्त किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार पुलिस पार्टी सहित गोश्त पर थे और पूल शिवा महमदपुर के पास उन्होंने एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी और एक बाइक देखा। जिनमें 5 शकी युवक बैठे हुए थे। पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर जांच की तो उनके पास से 9 पिस्तौल, 73 जिंदा कारतूस और 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर, तेजपाल सिंह उर्फ तेजा पुत्र हरजीत सिंह निवासी हरिया बाद गुरु दत्ता चौक
फगवाड़ा जिला कपूरथला, सोमनाथ उर्फ सोमा पुत्र सोहन लाल निवासी रुड़की थाना गोराया हाल निवासी फिल्लौर सुनिन्दर पाल उर्फ शिंदा पुत्र पाल राम निवासी सेलकीआना थाना फिल्लौर व विजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी हवेली पत्ती मलसियां थाना शाहकोट के रूप में बताई है। वहीं थाना लांबड़ा की पुलिस ने भगौड़े आरोपी रंजित सिंह उर्फ रनियां पुत्र जगीर सिंह निवासी मॉडल टाउन जिला होशियारपुर को चिट्टी मोड़ लांबड़ा से काबू कर उसके पास से एक पिस्तौल 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

