जेल में तलाशी अभियान दौरान 5 मोबाइल फोन बरामद

कपूरथला। माॅडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 5 मोबाइल फोन, एक सिम, एक चार्जर, 4 बैटरी, एक डाटा केबल, एक हेडफोन बरामद हुआ है। इनमें से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी एक हवालाती से मिला है, जबकि 4 मोबाइल फोन, एक चार्जर, तीन बैटरी, एक डाटा केबल, एक हेडफोन लावारिस हालत में बरामद हुए है। जेल प्रबंधन ने उक्त सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.2 के कमरा नं.3 में बंद हवालाती निशान सिंह निवासी गांव लाटियांवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


