*👉🏻 वार्ड नंबर 32 श्री गुरु रविदास नगर के पार्क में ट्यूबल की पाइप फटे हुए 15 दिन,नई पाइप भी डाली, नहीं निकला समस्या का हल* *👉🏻 लाखों लीटर पानी हो चुका है बर्बाद, पार्षद सुच्चा सिंह का कहना कल तक हो जाएगा समस्या का हल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 023 जून 2021-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-वार्ड नं-32 के अंतर्गत पड़ते श्री गुरु रविदास नगर में स्थित पार्क में ट्यूबवेल की पाइप फटने के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। जिस का हल 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है।
8 जून 2021 को इलाका पार्षद सुच्चा सिंह ने यह कहा था कि आज शाम तक ही इस समस्या का पक्का हल हो जाएगा ताकि दोबारा से यह समस्या उत्पन्न ना हो सके। मगर इस बात को बीते 15 दिन हो गए हैं और समस्या ज्यों की त्यों ही है। पार्क में ट्यूबवेल की पुरानी पाइपों को निकाल कर उसकी जगह नई पाइपें फिट कर दी गई है लेकिन पानी का रिसाव फिर भी बंद नहीं हुआ।
इलाका निवासियों ने बताया कि पार्क में ट्यूबवेल का उद्घाटन 3 अप्रैल 2021 को हुआ था। उद्घाटन के समय सांसद चौधरी संतोख सिंह, वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू और वार्ड नंबर 32 के पार्षद सुच्चा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे थे। ट्यूबवेल का उद्घाटन होने के 3 दिन बाद ही पानी की पाइप फट गई और पार्क में पानी भर गया। जिसके बाद इलाका पार्षद को सूचित किया गया। दो-तीन दिन बाद ट्यूबवेल की पाइप को ठीक करवाया गया तो कुछ दिनों बाद फिर से पाइप फट गई। इसी तरह 6 जून 2021 को फिर से ट्यूबवेल की पाइप फट गई और उस से पानी बहने लगा। पाइप फटने के कारण पूरा पार्क पानी से भर गया है और लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। एक तरफ तो सरकार पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है ताकि पानी की बूंद-बूंद बचाई जा सके और दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षद के अपने क्षेत्र में ही लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। 
–क्या कहना है वार्ड नं 32 के कांग्रेसी पार्षद सुच्चा सिंह का–
जब इस बारे में पार्षद सुच्चा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सारा काम कंप्लीट हो चुका है, आज फिनिशिंग टच देना था लेकिन रिपेयर करने वाले कर्मचारियों की पटियाला में मीटिंग थी और वह सभी वहां चले गए इसीलिए काम रुक गया। एकाध दिन में काम कंप्लीट हो जाएगा और दोबारा से यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।


