*👉🏻 सांपला परिवार की बढ़ी मुसीबत*
जालंधर,2 मई-(प्रदीप भल्ला)- सांपला परिवार के लिए एक बार फिर से मुसीबत बढ़ने वाली है। हरविंदर कौर मिंटी द्वारा सांपला परिवार पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसएसपी देहाती को आदेश जारी किए गए हैं। हरविंदर कौर मिंटी द्वारा ऑनलाइन की गई शिकायत में पूरे 1 साल बाद यह आदेश जारी हुए हैं कि मिंटी ने जो आरोप आशु सांपला व अन्यों पर लगाये गए थे उनकी जांच अब जालंधर के एसएसपी द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सांपला परिवार के लिए मुसीबत बढ़ गई हैं।


