*👉🏻 हेरोइन सहित एक काबू*
जालंधर,10 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई प्रभजोत कौर, एएसआई मलकीत सिंह पुलिस पार्टी सहित परशुराम कॉलोनी गश्त पर थे। इसी दौरान बुलंदपुर की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़ने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव भट्ठेबाना कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।



