*👉🏻 रेप पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए युवा वर्ग आया सड़कों पर*
जालंधर,22 मार्च-(हरदीप सिंह/ज्ञान सिंह)-रेप पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए युवा वर्ग सड़कों पर उतर आया है। भार्गव कैम्प में हेल्पिंग हैंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सैंकड़ों युवाओं ने सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल रेप पीड़ित आसिफा और उस जैसी अन्य बच्चियों के लिए इंसाफ की मांग की। इस मौके पर बलविंदर कुमार राहुल,दीपक टेला,सुनील जस्सल,निर्मल कुमार निम्मा,कुशल बराड़, रिंकू बराड़, सुनील कुमार शीला व अन्यों ने कहा कि ऐसा दुष्कृत्य करने वाले दरिंदों को मौत की सजा देनी चाहिए। युवाओं ने कहा कि भारत में भी दूसरें देशों की तरह रेप करने वाले दरिंदों को बीच सड़क मौत के घाट उतारना चाहिए ताकि कोई ऐसा दुष्कृत्य करने की हिम्मत न करे। इस मौके पर सैंडी विलियम, कुंदन मिश्रा, गौरव, ब्लैक,रंजीत सिंह किंग वालिया, विपन, संजीव, चंदन शेरगिल, दमन, सूरज मंड, जसविंदर जोली, विपन संधू, कन्हैया बराड़ सहित सैकड़ों युवा मौजूद है।



