मंडी रोड़ घर मे चोरी, लाखों की नकदी व गहने चोरी
जालंधर-थाना बारादरी के अंतर्गत पड़ती मंडी रोड़ पर एक घर को निशाना बना चोरों ने लाखों की नकदी व सोने के गहनों को चुरा लिया।
जानकारी देते हुए मकान मालिक समीर मेहता पुत्र ब्रिज मोहन निवासी मंडी रोड़ ने बताया कि वह रात को परिवार सहित फ़िल्म देखने गए थे।जब वापिस आये तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर में पड़ी सात लाख की नकदी व गहने चोरी हो चुके थे।घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही थी।

