*👉🏻 ताला बंद घर में लाखों की चोरी* *👉🏻 वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आस-पड़ोस के घरों को भी ताला लगा गए*
जालंधर,3 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आती मधुबन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक ताला बंद घर में वारदात को अंजाम देकर लाखों का सामान चुरा लिया। जानकारी देते हुए गुरनाम सिंह ने बताया कि यह उनके चाचा रेशम सिंह पुत्र अजीत सिंह का घर है, जो कि
सर्जिकल का काम करते हैं। वह कल परिवार सहित लुधियाना गए थे। सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि आपके चाचा के घर में चोरी हो गई है। जब आकर देखा तो चोरों ने मास्टर चाबी से ताला खोलकर अंदर पड़ी हुई नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। घटना की सूचना तुरंत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच दौरान पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। मकान मालिक को चोरी के बारे में सूचित किया गया है। पूरे नुकसान के बारे में तभी पता चल पाएगा जब मकान मालिक वापस जालंधर पहुंचेंगे। चोर जाते समय आस पड़ोस के घरों के बाहर भी ताले लगाकर फरार हो गए ताकि रात को कोई बाहर ना निकल पाए।
