*👉🏻 छत से गिरी 13 महीने की बच्ची,मौत*
जालंधर-(टिंकू पंडित/ज्ञान सिंह)-लम्मा पिंड की गोरे वाली पत्ती नामक गली में घर की छत से गिरकर 13 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक बच्ची प्रीति (13 महीने) के पिता महेश मूल निवासी बिहार ने बताया कि बच्ची वाकर में बैठी हुई थी और उसकी मां भी उसके साथ ही छत पर थी। कुछ खाने के लिए जैसे ही मां नीचे गई तो बच्ची भी उसे देख वाकर के सहारे सीढ़ियों की तरफ गई और सीधा नीचे गिर गई। छत से नीचे जमीन पर गिरने के कारण बच्ची के सिर में चोट लगी। जिसे तुरंत ही निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची के पिता महेश ने बताया कि वह सुच्ची पिंड में स्थित स्पीडवेज फैक्ट्री में काम करता है और उसके चार बच्चे हैं। मृतक बच्ची उसकी तीसरी संतान थी। बच्ची की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

