नशा तस्करी कर करोड़ों की ज़मीन जायदाद बनाई पढ़ें पूरा मामला
जालंधर- (ज्ञान सिंह)एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर,एसपी वज़ीर सिंह,एसपी आर.एस. चीमा के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी सुरिंदर मोहन की अगुवाई में जालंधर देहाती क्षेत्र के अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशे तस्करी के आरोप में चार अपराधियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी जीपीएस भुल्लर ने बताया कि सीआईए देहाती-2 के इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एसआई सुरिंदर सिंह और एएसआई पंकज कुमार ने धलोता से अमनदीप सिंह उर्फ रिंकू पुत्र राजा निवासी गोराया को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर 500 ग्राम हेरोइन व सोने के गहने बरामद किए हैं।जांच में पता चला है कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज है और आरोपी ने नशे तस्करी करके जो गहने व ट्रैक्टर खरीदे थे वो भी बरामद कर लिए है।आरोपी ने नशे तस्करी से जो ज़मीन जायदाद बनाई है उसे भी केस में अटैच किया है।
इसी प्रकार सीआईए-1 के प्रभारी हरिंदर सिंह गिल ने पुलिस पार्टी सहित तेरंग की तरफ से ट्रैक्टर पर आ रहे प्रिंस मट्टू पुत्र जीत पाल निवासी ऋषि नगर फिल्लौर को काबू किया है।जिसके पास से 305 ग्राम नशीला पाउडर और ट्रैक्टर बरामद किया है।जांच दौरान पता चला है कि आरोपी पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
पत्रकारवार्ता में एसएसपी ने बताया कि नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई सरदूल सिंह ने गांव कतपालो के वाई प्वायंट के पास से सुरिंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र फकीर चंद निवासी फिल्लौर को काबू किया है।आरोपी अमनदीप का चाचा ससुर है।आरोपी से 1 किलो 250 ग्राम नशीला पाउडर और एक ट्रैक्टर बरामद किया है।जबकि एएसआई अमरजीत सिंह ने फिल्लौर से सरदूल उर्फ दुल्ला पुत्र राजिंदर कुमार निवासी लुधियाना को काबू कर उसके पास से 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
