*👉🏻 मामला नंदनपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का* *👉🏻 भाजपा नेत्री की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी काबू!*

जालंधर,25 मई-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों दो युवकों ने नंदनपुर में रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसे घायल कर दिया था। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने एक युवक को राउंडअप किया है। थाना डिवीजन एक के अंतर्गत आते नंदनपुर में बीते दिनों भाजपा नेत्री की भतीजी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। शिकायत मिलने के बाद जांच कर रही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता को उनकी फैमिली फोटो की तस्वीरें दिखाई जिनमें से जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी थी। उन्हीं तस्वीरों में पीड़िता के भाई के कुछ दोस्तों की तस्वीरें थी। उन में से एक युवक को पीड़िता ने पहचान लिया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए उक्त युवक को राउंडअप किया है। बाद दोपहर तक पुलिस ने इस बारे में पुष्टि नहीं की थी। पुलिस देर शाम इस मामले के बारे में प्रेस वार्ता करके खुलासा करेगी।


