जालंधर में एक मैडीकल स्टोर पर रेड होने की सूचना


जालंधर (चन्दीप भल्ला)-जालंधर में एक मैडीकल स्टोर पर रेड होने की सूचना है। सूचना मिली है कि घास मंडी स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग विभाग ने दबिश दी। यह कार्रवाई देर शाम की गई, जहां टीम ने करीब आधे घंटे तक स्टोर की गहन जांच की। ड्रग विभाग की दबिश पड़ते ही मौके पर खलबली मच गई।
