सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) के परिणाम जारी कर दिए हैं.
इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फ़रवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी अपने अंक देख सकेंगे.सीबीएसई के अनुसार, 2.20 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने 90 फ़ीसदी से ज़्यादा स्कोर हासिल किया जबकि 55000 से ज़्यादा ने 95 फ़ीसदी स्कोर हासिल किया.
कहां और कैसे चेक करें अपना रिज़ल्ट?
इनमें आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in जबकि अन्य माध्यम DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और IVRS सेवा के ज़रिए भी 10वीं के नतीजे चेक किए जा सकते हैं
रिज़ल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ज़रूर ले लें
- डिजिलॉकर और APAAR ID है ज़रूरी
- रिज़ल्ट के कुछ समय बाद स्टूडेंट्स की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफ़िकेट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
- डिजिलॉकर ने स्टूडेंट्स के लिए एक एडवाइज़री भी जारी की है जिसमें बताया गया है कि जिन स्टूडेंट्स ने अब तक डिजिलॉकर अकाउंट नहीं बनाया है, वे जल्द बना लें.
- मार्कशीट आसानी से पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी APAAR ID को डिजीलॉकर से लिंक करना होगा.
- सौजन्य:-BBC