*👉🏻 एनआरआई ने परिवार पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग* *👉🏻एनआरआई और उसके बच्चों की हुई मौत*
जालंधर,2 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- थाना कपूरथला के अंतर्गत पड़ते काला संघिया रोड पर सहित गांव आलमगीर में डेढ़ साल बाद दुबई से लौटकर घर वापस आए एनआरआई कुलविंदर सिंह ने पैट्रोल डाल कर अपनी पत्नी मनदीप कौर,बेटे अभि (6), बेटी परवीन (8) सहित खुद को आग लगा ली। आसपास के लोगों ने घर में आग लगी देख तुरंत परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन एनआरआई कुलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।एनआरआई की पत्नी बेटी और बेटे को झुलसी हालत में जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर एनआरआई के बेटे अभि और बेटी परवीन ने भी दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी मनदीप कौर की 80 प्रतिशत झुलसने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

