प्रेमिका को वश में करने के लिए, जलती चिता से मुर्दे की खोपड़ी लेकर भाग गया प्रेमी, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश(हैडलाइन बयूरो) हापुड़ जिले में शनिवार को मोहल्ला सोटावली के रहने
वाले इंटर पास 16 वर्षीय शुभांशु की बीमारी से मौत हो गई शुभांशु का अंतिम संस्कार किया गया,लोग चिता को आग देने के बाद घर चले आए तभी ज़ब शमशान में कोई नहीं रहा तो क्षेत्र के ही 3 युवक जलती चिता से खोपड़ी निकालकर ले गए आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन वह नहीं रुके पुलिस से शिकायत की गई सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए जिसके आधार पर पुलिस ने । इस मामले में तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमन सहित 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है पूंछताक्ष में बताया की , अमन एक लड़की को एक तरफा चाहता है । लड़की और उसकी फैमिली को वश में करने के लिए तांत्रिक ने चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी थी।प्रेमिका को वश में करने हेतु उन्होंने ये कदम उठाया था।