*👉🏻 शिवसेना समाजवादी में बड़ी गिनती में शामिल हुए युवा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 सितंबर 2021-शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक पार्टी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
इस बैठक दौरान सुनील कुमार को युवा शहरी प्रमुख नियुक्त किया गया और बंटी श्रीवास को शहरी सचिव नियुक्त किया गया। इनके साथ ही संतोष कुमार को शहरी उप प्रमुख नियुक्त किया गया। इस बैठक दौरान राजेश रिंकू और पंजाब युवा प्रमुख सुनील कुमार बंटी ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब से खालिस्तानी समर्थक हथियारों सहित पकड़े जा रहे हैं उनसे साफ पता चलता है कि हिंदू नेता इन लोगों के निशाने पर हैं ताकि पंजाब का माहौल बिगड़ सके।
इसलिए शिवसेना समाजवादी मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब से हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करती है। इस बैठक में अखिलेश कुमार, विजय डोगरा, सनी बराड़, रणजीत कुमार,कमल, सौरव कुमार सहित बड़ी गिनती में शिव सैनिक मौजूद थे।
