*👉🏻 जब सांसद की जुबान फिसली* *👉🏻 स्वर्गीय बेअंत सिंह को बोल गए शहीद भगत सिंह* *👉🏻 बाद में मांगी माफी*
जालंधर- स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने बीएमसी चौक पहुंचे सांसद चौधरी संतोख सिंह की जुबान फिसल गई। सरदार बेअंत सिंह के जन्मदिन के मौके पर सांसद ने उन्हें शहीद भगत सिंह बोल दिया जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो तुरंत ही माफी मांग ली। लेकिन तब तक पूरा वाक्या मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हो चुका था।
