*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/ज्ञान सिंह)- थाना 8 की पुलिस ने टवेरा गाड़ी में अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि ए एस आई रमेश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित सराभा नगर में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक टवेरा गाड़ी जिसे गुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सराभा नगर चला रहा था, को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 13 पेटी शराब अलग-अलग मारका की बरामद हुई। आरोपी शराब के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया। ए एस आई रमेश कुमार ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।


