*👉🏻 पंजाब के इस शहर से पकड़े गए दो आंतकी, बरामद हुए हैंड ग्रेनेड और एक लाख रुपये की नकदी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
अमृतसर, 17 नवंबर 2022-(एच.ई)- पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर प्राप्त हुई है। अमृतसर की स्थानीय पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, ₹ 1 लाख और एक बाइक बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतसर पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के रहने वाले प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह जोकि आंतकी है वह कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को 3 हैंड ग्रेनेड, ₹ 1 लाख की नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। सूचना मिली है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को उठाकर उनकी डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे। अमृतसर के मकबूल पुरा थाना की पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पंजाब से लगातार मिल रहे हथियारों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।



