*👉🏻 क्षत विक्षत मिली लाश की हुई पहचान* *👉🏻 यूको बैंक में कैशियर था मृतक* *👉🏻 परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस को कल क्षत विक्षत हालत में चुगांवा ड्रेन में से एक लाश मिली थी। जिसे सिविल हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। लेकिन आज मामला कुछ और ही निकला। सिविल अस्पताल में शव की शिनाख्त करने के लिए जैना नगर का एक परिवार पहुंचा। जिसमें से पवन नाम के युवक ने मृतक की पहचान अपने पिता के तौर पर बताई पवन ने बताया कि उसके पिता यूको बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन 14 फरवरी से वह गायब थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 5 में दर्ज करवा दी थी। आज सुबह जब किसी न्यूज़पेपर में खबर पढ़ी की ड्रेन में से एक लाश मिली है तो वह उसकी शिनाख्त करने के लिए सिविल हस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि वह लाश उसके पिता जगदीश कुमार पुत्र खैराती लाल की है। मृतक के पुत्र पवन ने शक जाहिर किया है कि उसके पिता का अपहरण कर कत्ल किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
