*👉🏻 खुशी मामले में बाल संरक्षण आयोग पंजाब ने पुलिस कमिश्नर और स्कूल प्रबंधन से मांगा रिकॉर्ड* *👉🏻 वीरवार को सर्किट हाउस में पहुंचेगी टीम, खुशी के परिजनों से भी करेगी मुलाकात*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-कैंब्रिज स्कूल में छात्रा खुशी गुप्ता के चौथी मंजिल से गिरने के मामले में पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम वीरवार को सर्किट हाउस में पहुंच रही है। टीम के चेयरमैन सुकेश कालिया ने डीसी को लिखे पत्र में कहा कि इस काम के लिए टीम सर्किट हाउस में रुकेगी। सबसे पहले टीम खुशी के परिजनों से मिलने अस्पताल जाएगी, जिसके लिए डीसी और पुलिस कमिश्नर से एस्कॉर्ट टीम भेजने के लिए कहा गया है। इसके बाद टीम ने डीसी और पुलिस कमिश्नर को अब तक की जांच रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा है। डीसी वरिंदर शर्मा का कहना था कि पूरी जांच रिपोर्ट दी जाएगी। वही पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना था कि संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट लेकर भेजा जाएगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश दिए गए हैं कि घटना वाले दिन से लेकर अब तक का सारा रिकॉर्ड लेकर टीम के सामने पेश हो। चेयरमैन सुकेश कालिया का कहना था कि यदि जरूरत पड़ी तो स्कूल का दौरा भी किया जाएगा।

