*👉🏻 अफीम सहित एक काबू*
जालंधर,27 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 100 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई भगवंत कुमार पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर से पठानकोट चौक की तरफ जा रहे थे। बल्ले बल्ले फार्म हाउस के पास गांव रेरु की तरफ जाती सड़क की साइड से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। तभी उक्त व्यक्ति पुलिस को देख वापस भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम अमनदीप सिंह उर्फ लाडी पुत्र सतनाम सिंह निवासी कृष्णा नगर बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

