*👉🏻 ज़ायका वेज ढाबा में गैस लीकेज से लगी आग*
जालंधर,27 मार्च-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-6 के अंतर्गत पड़ती जौहल मार्किट नज़दीक ज़ायका वेज ढाबा में सिलेंडर को आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ढाबे में कर्मचारी सामान बना रहे थे कि अचानक गैस सिलेंडर को आग लग गई। आग लगने के कारण पास ही पड़ा हुआ सामान भी जल गया। आग की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही की कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों के बारे में ढाबा मालिक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।

