*👉🏻 लूटपाट करने वाले तीन आरोपी काबू* *👉🏻 मोटरसाइकिल दो मोबाइल व नशीला पदार्थ बरामद*
जालंधर,28 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना फिल्लौर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी जसविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी की लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी दौरान उक्त आरोपियों को काबू कर उनके पास से मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व 215 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र अमरजीत सिंह गांव संगोवाल जिला जालंधर, हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र कश्मीर निवासी गांव संगोवाल जिला जालंधर व धर्मेंद्र सिंह और काकी पुत्र जोगिंदर सिंह गांव संगोवाल जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले भी थाना फिल्लौर में मामले दर्ज है।


