*👉🏻 तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत जिलाधीश जालंधर ने रवाना की तंदरुस्त जालंधर मैराथन*

जालंधर,7 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब सरकार द्वारा तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों से आज सुबह 7:00 बजे मैराथन शुरू की गई। मैराथन का मकसद बच्चों और लोगों को अच्छी सेहत प्रति जागरुक करना था। इसी मिशन के तहत लाडोवाली रोड स्थित सरकारी स्कूल से स्कूली बच्चों द्वारा मैराथन निकाली गई। सुबह 7:00 बजे जिलाधीश जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा ने हरी झंडी देकर मैराथन को रवाना किया। बच्चों के हाथ में बैनर भी पकड़े हुए थे जिस पर अच्छी सेहत और पढ़ाई के बारे में जागरूकता संदेश लिखे हुए थे।