*👉🏻 गन प्वाइंट पर वाहन चालक से 12 हज़ार की लूट का मामला कुछ और ही निकला*
जालंधर,29 मार्च-(प्रदीप भल्ला)-आज सुबह मंडी फैंटनगंज रोड पर गन प्वायंट पर 12 हज़ार की लूट का मामला कुछ ओर ही निकला। सुबह छोटे हाथी के चालक अनिल कुमार निवासी लंबा पिंड ने मीडियाकर्मियों के सामने कहा था कि कार सवार दो लुटेरों ने गन प्वायंट पर उससे 12 हज़ार की नकदी लूट ली। लेकिन थाना बारादरी की पुलिस के सामने अनिल कुमार ने कहा कि उससे उन कार सवार युवकों की कार से टक्कर हो गई थी। जिस कारण उनकी कार का नुकसान हो गया था। उसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने 12 हज़ार रुपये उन युवकों को दिए थे। जब इस बारे में थाना बारादरी की एडिशनल एसएचओ राजविंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छोटे हाथी चालक अनिल ने बयान दर्ज करवाये हैं कि उस से कार सवार युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई थी, जिसकी भरपाई के लिए ही उसने 12000 की नकदी उन युवकों को दी है और जो लड़ाई झगड़ा उन लोगों के साथ छोटे हाथी चालक का हुआ था उसका भी दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।

