*👉🏻 नंदनपुर में झुग्गियों को लगी आग, जानी नुकसान से बचाव*
जालंधर,22 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना मकसूदां के अंतर्गत आते नंदनपुर क्षेत्र में 10-12 झुग्गियों को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने
आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग और मकसूदां थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया लेकिन जानी नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

