*👉🏻 डॉ. बी.आर.अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर निकाला चेतना मार्च* *👉🏻 जै भीम जै भारत के नारों से गूंजा बूटा मंडी क्षेत्र*
जालंधर,13 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर नकोदर रोड बूटा मंडी बाबा साहिब अंबेडकर पार्क से चेतना मार्च निकाला गया। इस मार्च में शामिल झांकियों पर लिखे गए सन्देशों द्वारा डॉ.भीम राव अंबेडकर जी के सिद्धांतों से लोगों को अवगत करवाया गया। चेतना मार्च के दौरान पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया। वार्ड नं 32 के इलाकानिवासियों द्वारा आबादपुरा मेन रोड पर मंच लगाकर चेतना मार्च में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान निर्मल कुमार निम्मा,सुच्चा सिंह ने मार्च में शामिल गणमान्य लोगों को सिरोपा पहना कर स्वागत किया।जै भीम जै भारत के नारों से पूरा बूटा मंडी क्षेत्र गूंज उठा। इस चेतना मार्च में धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक लोग शामिल थे। इस दौरान पूर्व मेयर सुरिंदर महे, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, धीशा,अमजद बेग,राजिंदर काला,राहुल,सुनील जस्सल,दीपक सोंधी,हीरा चुम्भर,विशाल चुम्भर,सौरव,संदीप,राजकुमार,गोपी व अन्य लोग उपस्थित थे।