*👉🏻 दमकल विभाग ने फायर सेफ्टी सप्ताह की शुरुआत की*
जालंधर,14 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-दमकल विभाग द्वारा आज फायर सेफ्टी सप्ताह की शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के इंचार्ज राजिंदर कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल को फायर दिवस घोषित किया गया था। इसी लिए हर साल सभी फायर कर्मी 14 अप्रैल को फायर डे के तौर पर मनाते है। राजिंदर कुमार ने बताया कि आज 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक फेयर सेफ्टी वीक मनाया जाएगा। आज सभी कर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर काम के दौरान मारे गए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस सप्ताह दौरान लोगों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जाएगा। दमकल कर्मी शहर के स्कूलों में भी जाकर बच्चों को आग से बचने और दूसरों को बचाने सम्बंधी बताएंगे।

