*👉🏻 साइकल पार्ट्स की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में लूट, गन प्वाइंट पर साढे चार लाख लूटे* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
लुधियाना, 21 सितंबर 2020-(एच.ई.डेस्क)- पंजाब के बड़े शहर लुधियाना में बाइक सवार दो लुटेरों ने गन प्वाइंट पर साइकल पार्ट्स की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री से साढे़ चार लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार लुधियाना के चिमनी रोड शिमलापुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक शिमलापुरी क्षेत्र में स्थित साइकिल पार्ट्स की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में बाइक सवार दो लुटेरे आए और गन पॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.50 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लुटेरों ने चार राउंड फायर भी किए थे। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

