*👉🏻 अंबेडकर चौक में कांग्रेसी सांसद, विधायक और भाजपाइयों का हुआ विरोध*
जालंधर,14 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर जालंधर के अम्बेडकर चौक में लोगों द्वारा नेताओं का विरोध किया गया। नकोदर रोड अंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाने के लिए पहुंचे सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक रजिंदर बेरी व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी व अन्य भाजपाइयों का वहां पर मौजूद लोगों द्वारा विरोध किया गया। इन नेताओं के वहां पहुंचते ही लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए गए। वहां पर मौजूद लोगों ने सभी नेताओं को घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नेताओं को वहां से निकाला और मामले को शांत किया।
