*👉🏻 पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च*
जालंधर,15 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यूथ ब्लड डोनर ऑर्गनाइजेशन की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। बीएमसी चौक में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और लड़कियों ने पैदल मार्च निकाला और कैंडल जलाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च दौरान सभी की आंखों में आंतकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा झलक रहा था। युवाओं ने कहा कि इस घिनौनी हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कैंडल मार्च दौरान शामिल लोगों ने कहा कि वह शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं और कोई भी जरूरत पड़ने पर वह उनका साथ देंगे।



