*👉🏻 प्राइवेट अस्पताल के एमओ लाश मिलने से इलाके में सनसनी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,13 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत आते फुटबॉल चौक नज़दीक एक कार में प्राइवेट अस्पताल के एमओ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
लाश मिलने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच दौरान पता चला कि मृतक नितेश पुत्र नरेश सिंह तोमर निवासी उत्तराखंड हाल निवासी आदर्श नगर (किरायेदार) गुरु नानक मिशन चौक नज़दीक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर कार्यरत था।
मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी पायल ने बताया कि नितेश को टीबी की बीमारी थी और उसके किसी और लड़की के साथ संबंध भी थे। जिस कारण घर में हमेशा विवाद रहता था। मृतक के एक 4 महीने का बच्चा भी है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को उत्तराखंड में सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों के आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांचने में लगी हुई है ताकि पता चल सके कि नितेश की मौत कैसे हुई है।


