*👉🏻 वैष्णो देवी गया परिवार, पीछे से चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,23 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते राजा गार्डन में स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बना हजारों की नकदी व सोने के गहने चुरा लिए।
जानकारी देते हुए राजीव गुप्ता पुत्र जोगिंदर पाल गुप्ता ने बताया कि वह परिवार सहित रविवार को माता वैष्णो देवी गए थे। आज सुबह 4:30 बजे आए तो देखा मेन गेट को ताला लगा हुआ था। जब ताला खोलकर अंदर गए तो अंदर दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। घर में चोरी हो चुकी थी।
चोर घर से ₹85,000 की नकदी और 15 तोले सोना चुरा ले गए। वारदात की शिकायत तुरंत ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

