*👉🏻 महिला का पर्स छीन भाग रहे युवक को लोगों ने किया काबू*
जालंधर,12 जून-(ज्ञान सिंह)- गुरु नानक मिशन चौक के पास जा रही महिला के हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन एक युवक फरार हो गया। जिसे बाइक पर आ रहे एक नौजवान ने देखा और उसका पीछा कर नारी निकेतन के सामने गली में से काबू कर लिया। शोर-शराबा सुनकर इलाका निवासी इकट्ठे हुए और उक्त युवक की छित्तर-परेड कर पुलिस को सूचित किया और पर्स महिला को सौंप दिया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। शिकायत ना होने के कारण पुलिसकर्मी बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पर्स छीनने वाला युवक पास के इलाके का रहने वाला है।
