*👉🏻 क्लॉउड स्पा सेंटर में हुए गैंगरेप के आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 मई 2021-(एच.ई)-थाना 6 के अंतर्गत पड़ते मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित क्लॉउड स्पा सेंटर में बीते दिनों हुए 15 वर्षीय युवती से गैंगरेप मामले में पकड़े गए आरोपियों को आज थाना 6 की पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने अदालत से आरोपियों का 10 दिन का रिमांड मांगा था ताकि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाए। सरकारी वकील की दलीलों के बाद माननीय अदालत ने आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मॉडल टाउन में स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में लुधियाना की नाबालिग युवती से गैंगरेप किया गया था। नाबालिग युवती को लुधियाना की ही रहने वाली ज्योति नाम की महिला नशा करवा कर लाई थी और स्पा सेंटर में भी नाबालिग युवती को नशा करवा कर गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना हिंद के युवा नेता सोहित शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद ज्योति को भी हिरासत में ले लिया था। आशीष और इंद्र को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक आरोपी खान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।