*👉🏻 माँ बगलामुखी धाम में हुआ शिव महारुद्राभिषेक*

जालंधर,12 जून-(प्रदीप भल्ला)-माँ बगलामुखी धाम जंडूसिंघा स्थित गुलमोहर सिटी जालंधर में आज मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के लिए सुबह 6 बजे से ही सभी भक्तों में उत्साह था। भक्तों ने गौरी गणेश कलश पूजन उपरांत भोले नाथ जी का पूजन किया। भोले नाथ जी के महाभिषेक में 21 किलो गाय के दूध ,गन्ने का रस और फलों के रस का इस्तेमाल किया गया। पंडित अविनाश गौतम,पंडित पिंटू शर्मा व पंडित शिवचरण जी ने पूर्ण विधी से कालसर्प दोष पूजन और अभिषेक करवाया। जय भोले,जय शिव शंकर के जयकारे से सारा मंदिर गूंज उठा। जयकारों से सारा माहौल शिवमयी रंग मे सराबोर हो गया। माँ बगलामुखी धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया की मंदिर में स्वयं सिद्ध नरमदेशवर शिवलिंग की स्थापना की गई है। जिसके दर्शन मात्र से ही सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। आज के रुद्राभिषेक में वरुण बाली,इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, श्रीकंठ जज,दिनेश बहल, बाबा, एडवोकेट राजकुमार, गुरबाज सिंह, अमन मित्तल, मुनीश शर्मा, सोहित शर्मा, मनी भारद्वाज, पवन शर्मा, मोहित बहल, ठाकुर बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, कुमार, बीरा, गौरव, रोहित बहल, दिवाकर भारद्वाज, बावा खन्ना,अरूण जलोटा, कुनाल अग्रवाल, सुनील जग्गी, कमल किशोर, गौतम नैय्यर, ओम प्रकाश, अरविंदर सिंह, राजीव शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्घालु मौजूद थे।