*👉🏻 वोल्वो बस के ड्राइवर व कंडक्टर से चूरापोस्त बरामद*
जालंधर,2 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन पड़ती बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने चूरापोस्त के साथ वोल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर को पकड़ा है और इसके इलावा नशीले कैप्सूलों सहित एक अन्य व्यक्ति को काबू किया है। थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि बस स्टैंड चौकी के प्रभारी एएसआई सेवा सिंह पुलिस पार्टी सहित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वोल्वो बस की चेकिंग दौरान ड्राइवर नरेंद्र पाल सिंह और कंडक्टर अमरिंदर सिंह हैप्पी के पास से डेढ़ किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। जिन पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार हैप्पी कुमार निवासी इकहरी पुली के पास से नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिस पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।


