*👉🏻 एक किलो अफीम सहित महिला काबू* *👉🏻 पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*
जालंधर,21 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-2 ने 1 किलो अफीम सहित एक महिला तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए-2 देहाती के प्रभारी शिव कुमार की टीम के इंचार्ज एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव ढल्ला की तरफ जा रही थी। तभी उन्हें एक महिला आती दिखाई दी।
शक होने पर पुलिस पार्टी के साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उक्त महिला के हाथ में पकड़े हुए बैग की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुशीला देवी पत्नी चिरंजी लाल निवासी जिला बरेली यूपी बताया। पुलिस ने आरोपी महिला पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

