*👉🏻 अवतार नगर में पुलिस की रेड से हड़कंप*
जालंधर,5 जुलाई-(हरदीप सिंह बब्बू)- अवतार नगर में पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस अवतार नगर की नौ नंबर गली में पहुंची तो अफवाहों का दौर शुरू हो गया। लोगों द्वारा मीडिया कर्मियों को फोन किए जाने लगे कि अवतार नगर इलाके में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ देखे गए हैं इसीलिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। तरह-तरह की चर्चा होने लगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशा सप्लायर होने की सूचना मिलने पर अवतार नगर के एक घर में छापेमारी की थी। सूत्रों के मुताबिक अवतार नगर के जिस मकान में पुलिस ने छापेमारी की उस मकान में वही नशा सप्लायर रहता था जिसने मंगलवार शाम नशा तस्कर पर गोली चलाई थी। इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से पूछा तो किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी।

