*👉🏻 लुटेरों के डर से लड़कियों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल* *👉🏻 रिक्शा सवार महिला से हुई लूट*
जालंधर,4 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- स्नेचिंग की वारदातें अब गली मोहल्लों में भी होनी शुरू हो गई है। सफाई मजदूर फेडरेशन के पंजाब प्रधान चंदन गरेवाल की पत्नी सुमन गरेवाल से लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। सुमन गरेवाल ने बताया कि वह कुछ काम के सिलसिले में बाजार गई थी। जब रिक्शा पर वापस आई तो घर (मोहल्ला कोट पक्षियां) के पास ही बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले में पहनी हुई दो तोले की सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। जिसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हैरानी की बात तो यह है कि लुटेरे अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह तंग गलियों और बाजारों में भी लूट की वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। लूट की वारदातों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि महिलाओं और लड़कियों का अब घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।



