*👉🏻 सीनियर डिप्टी मेयर ने संभाला पद*
जालंधर- नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर ने आज सुबह अपना पद ग्रहण किया। स्टाफ सदस्यों ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुरिंदर कौर ने कहा कि वह इन 5 सालों में शहर के विकास पर ध्यान देंगी। जो समस्याएं शहर में है जैसे अवैध कब्जे, ट्रैफिक समस्या उनको खत्म करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। वह इन 5 सालों में शहर की नुहार बदलने की पूरी कोशिश करेंगी।



