* हेरोइन सहित एक काबू
जालंधर,22 मई-(प्रदीप भल्ला)-स्पेशल टास्क फोर्स जालंधर रेंज ने एक युवक को हेरोईन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल टास्क फोर्स के प्रभारी रामपाल ने बताया कि एएसआई बलजिंदर सिंह,हेड कांस्टेबल मेजर सिंह,सुखदेव सिंह,हरदीप सिंह गाड़ियों की चेकिंग के लिए भोगपुर से भुलत्थ की तरफ जाती सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान अजय फैब्रिकेटर के नज़दीक एक सरदार युवक खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देख भागने लगा। पुलिस पार्टी ने पीछा कर उक्त युवक को काबू कर लिया। युवक ने पकड़े जाने से पहले ही पेंट की जेब से एक लिफाफा निकाल सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस पार्टी ने जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 104 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम समाना सिंह उर्फ लाडी पुत्र हजारा सिंह गांव बूटा कपूरथला बताया। आरोपी पर थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है।


