*👉🏻 ना लोगों को राशन मिल रहा, ना मिल रही दवाई, जिला प्रशासन को दे रहे लोग दुहाई* *👉🏻 प्रशासन द्वारा जारी किए गए फोन नम्बर ज्यादतर बंद* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 26 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री पंजाब ने पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगाया हुआ है, लेकिन लोगों को खाने-पीने के सामान और दवा की किल्लत ना आए इसलिए जिला जालंधर के प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिस पर करियाना, फल, सब्जी और मेडिकल स्टोर्स के नंबर दिए गए हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हेल्पलाइन नंबरों में ज्यादातर नंबर बंद ही है। अगर किसी नंबर पर फोन की घंटी बजती है तो दूसरी तरफ से कोई फोन उठाता ही नहीं। जिससे परेशान जालंधर निवासी जिला प्रशासन से दुहाई लगा रहे हैं। देओल नगर में रहने वाले अमरीक, तेजस, अवतार नगर के सुरिंदर, मॉडल हाउस के मोहन, मकसूदां के राजकुमार ने बताया कि वह जिला प्रशासन द्वारा दिए गए नंबरों पर कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन या तो नंबर बंद है या दूसरी तरफ से कोई फोन नहीं उठाता। अब उन्हें राशन और मेडिकल की जरूरत है तो वह क्या करें। प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों की परेशानी को देखते हुए लोगों तक जरूरत की चीजें पहुंचाए। अगर लोगों को घरों में ही सुरक्षित रखना है तो प्रशासन को उनकी जरूरत की हर चीज उनके घर तक उपलब्ध करवानी होगी नहीं तो भड़के हुए लोग सड़क पर आने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि अगर उन्हें राशन व दवाई ना मिली तो वैसे भी वह घर पर रहकर बीमार होना शुरू हो जाएंगे। लोगों को बीमारी से जागरूक करने वाले जिला प्रशासन को लोगों की तकलीफों संबंधी खुद को भी जागरूक करना होगा।

