*👉🏻 3 किलो 70 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू*
जालंधर,10 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- सीआईए-1 देहाती ने 3 किलो 70 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए-1 देहाती के प्रभारी हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित कंग साबू अड्डा थाना नकोदर मौजूद थे और एसआई सुरजीत सिंह गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अड्डा कंग साबू थाना नकोदर में रात 8:00 बजे एक निजी बस में से व्यक्ति उतरा, जिसने अपनी पीठ पर एक किट बैग पहना हुआ था। बस से उतरते ही वह पैदल ही उग्गी की तरफ चलने लगा। शक होने पर इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने उसे रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके बैग में से 3 किलो 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना नकोदर के प्रभारी को बुलाकर आरोपी के खिलाफ थाना नकोदर में मामला दर्ज करवा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान Abraham Lalrinngheta S/o H.P Lalremmawia R/o Mizoram के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है और आई जाल टू व्हीलर टैक्सी चलाता है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

