*👉🏻 बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा महानगर* *👉🏻 दशम पिता के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन*
जालंधर,10 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मोहल्ला गोबिंदगढ़ से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में पालकी साहिब की अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जगह जगह पर लंगर लगाए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने नगर कीर्तन में गटके के जौहर दिखाए। पुलिस ने नगर कीर्तन मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे और जहां जहां से 
नगर कीर्तन निकाला जाना था उस तरफ के रूट को डाइवर्ट किया गया था। बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा महानगर गूंज रहा था और पालकी साहिब में सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ साथ संगत चल रही थी और गुरु साहिब
का जाप कर रही थी।


