*👉🏻 नशीले कैप्सूलों सहित एक काबू*
जालंधर,10 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि एसआई सेवा सिंह
ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्लोबल अस्पताल के नज़दीक से राकेश कुमार उर्फ भूकी उर्फ केशा पुत्र रामलाल निवासी गली नंबर 6 आबादपुरा को 100 नशीले कैप्सूलों सहित काबू किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशा करने का आदी था और इसी के साथ साथ नशीले कैप्सूलों की तस्करी भी करने लगा। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया। जहां से उसे कपूरथला जेल में भेज दिया गया है।

