डिलीवरी कराने गई महिला के साथ डॉक्टर्स ने किया बडा़ खेल, निकाल ली किडनी
बिहार (हैडलाइन ब्यूरो)बिहार से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। सुपौल में डिलीवरी कराने गई महिला के साथ डॉक्टर्स ने काफी घिनौनी हरकत की है। डॉक्टर्स ने महिला की किडनी ही निकाल ली। इस बात का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। वहीं, अब पीड़ित परिवार ने डीएम से लेकर सीएम तक से मदद की गुहार लगाई है।
डिलीवरी के बहाने महिला की निकाल ली किडनी
बैरो गांव की रहने वाली पीड़ित महिला आशा देवी ने शिकायत में कहा है कि वो सदर बाजार के एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। उसका नर्सिंग होम में डॉ शीला राणा की देखरेख में 27 जुलाई 2017 को पेट का ऑपरेशन हुआ। लेकिन, डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही महिला के पेट में अचानक दर्द होने लगा। उसने एक स्थानीय डॉक्टर से चेकअप कराया गया। इसके बाद उसका अल्ट्रसाउंड कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि उसकी एक किडनी निकाल ली गई। यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। यकीन ना होने पर उन्होंने दूसरे जगह अल्ट्रा साउंड कराया। लेकिन, वहां भी एक किडनी नहीं होने की बात सामने आई। सच्चाई जानने के बाद पीड़ित परिवार परिवार ने डीएम, सदर थाना और सीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
मामले की छानबीन शुरू
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर शीला राणा किडनी निकालने का गोरखधंधा करती है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर घनश्याम झा कहना है कि शुरुआती दौर में पीड़ित परिवार का आरोप सच लगता है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



