*👉🏻 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले केकड़ा की जेल में हुई जमकर धुनाई,बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 18 जून 2022-सिद्दू मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा की गोइंदवाल जेल में जमकर धुनाई होने की सूचना प्राप्त हुई है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ₹15,000 के लिए केकड़ा ने पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की रेकी की थी।
जिस दिन गायक की हत्या हुई थी केकड़ा ने उस दिन पहले सिद्धू के साथ सेल्फी ली और बाद में उसकी जानकारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को दी। पंजाब पुलिस में सबसे पहले केकड़ा को ही हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसे गोइंदवाल जेल भेज दिया। आज वहां पर कुछ कैदियों ने उसकी जमकर धुनाई की। जिसके बाद बंबीहा ग्रुप में इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
