*👉🏻 चोरी के सामान सहित दो चोर काबू*
जालंधर,16 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चोरी के गहनों और विदेशी व भारतीय करंसी सहित दो चोरों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि 15 फरवरी को अजय कुमार पुत्र कृष्ण स्वरूप निवासी आदर्श नगर ने शिकायत दी थी कि 13 फरवरी को वह परिवार सहित घूमने गए हुए थे। जब वापस आए तो देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी हुई थी। जिसमें से सोने के गहने, विदेशी और भारतीय करंसी चोरी हो चुकी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच दौरान दो आरोपियों को काबू कर उनके पास से एक सोने का कढ़ा, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां और दो डायमंड टोपस व ऑस्ट्रेलियन यूरो करीब 1100 व बीस हज़ार रुपये की भारतीय करंसी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ सनी पुत्र बलदेव सिंह निवासी कृष्णा नगर और तबलीन सिंह उर्फ स्माइल पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी फ्लैट नंबर 8 शिवालिक अपार्टमेंट मखदूम पुरा धोबी घाट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

